आपरेशन सिंदूर पर बीईएल के उपकरणों ने छुडवाएं दुश्मन के छक्के

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की ओर से स्ट्रीट लाइट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बीईएल कोटद्वार इकाई के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना को दिए बीईएल के उपकरणों ने दुश्मन देश के छक्के छुड़वा दिए थे।
शुक्रवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीईएल की ओर से सीएसआर योजना के तहत स्ट्रीट लाइट वितरण किए गए। मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व बीईएल से कोटद्वार शहर के लिए स्ट्रीट लाइट की मांग की थी। जिस पर गंभीरता से ध्यान देते हुए बीईएल ने 15 सौ स्ट्रीट लाइट नगर निगम कोटद्वार को उपलब्ध करवाई। कहा कि आज बीईएल के प्रयासों से ही कोटद्वार शहर रोशन हो रहा है। कहा कि बीईएल में निर्मित उत्पाद न केवल देश बल्कि विदेशों में भी जा रहे हैं। कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान बीईएल की ओर से तैयार डिफेंस सिस्टम का उपयोग हमारी वैलिस्टिक मिसाइलों में हुआ। जिससे देश की सुरक्षा हुई। कहा कि बीईएल शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए व झंडीचौड़ अस्पताल में प्रसूति गृह का भी निर्माण करवाया। बीईएल की ओर से दो करोड़ की लागत से बेस अस्पताल में मेमोग्राफी लैब तैयार करवाई गई है। जिससे महिलाओं को स्तर कैंसर की जांच की जाती है। उन्होंने बीईएल से दो हजार सोलर स्ट्रीट लाइट्स, नदियों में साफ-सफाई और निगरानी के लिए कैमरे लगाने व अन्य विकास कार्यों में सहयोग का अनुरोध किया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के महाप्रबंधक अम्बरीश त्रिपाठी ने कहा कि शहर के विकास में बीईएल आगे भी कार्य करता रहेगा। इस मौके पर महापौर शैलेन्द्र रावत, नगर आयुक्त पीएल शाह, सुमन कोटनाला, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, प्रेमा खंतवाल, आशीष रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *