बीईएल एसएसएससी एसोशिएसन ने किया बाबा साहेब को याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड एसएसएससी एसोशिएसन की की ओर से बाबा साहेब की 132वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सदस्यों ने समाज सेवा के लिए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि धीरज बंसल, सोहन लाल ने एसोसिएशन के सदस्यों से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रदीप बड़ोला, दिनेश भट्ट, आरआर वर्मन, विशु प्रभाकर, महेश सिंह, महेंद्र सिंह, बलराम सिंह, श्याम कुमार, क्षेत्रपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *