बेला अमी सैलून, केसीसी और दुर्गापुरी डेविल्स ने जीते मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 के तीसरे दिन बेला अमी सैलून ने तल्ला मोटाढाक, केसीसी ने सिद्धबाबा-11 और दुर्गापुरी डेविल्स ने सिद्धबाबा क्लब जूनियर को पराजित किया।
सोमवार को शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 के तीसरे दिन का पहला मुकाबला तल्ला मोटाढाक बनाम बेला अमी सैलून के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तल्ला मोटाढाक ने 12 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेला अमी सैलून ने 5 विकेट शेष रहते नवें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरा मुकाबला केसीसी बनाम सिद्धबाबा-11 के बीच खेला गया, जिसमें केसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 115 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिद्ध बाबा क्लब 50 रनों पर ऑल आउट हो गया। तीसरा मैच दुर्गापुरी डेविल्स और सिद्ध बाबा क्लब जूनियर के बीच खेला गया। दुर्गापुरी डेविल्स ने सिद्ध बाबा क्लब जूनियर को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण देते हुए 10 ओवरों में 63 रनों पर रोक दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्गापुर की टीम ने सातवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि राम सिंह रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *