बेला अमी सलून ने जीता फाइनल मुकाबला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट सीजन 06 का फाइलन मुकाबला बेला अमी सूलन की टीम के नाम रहा। इस दौरान टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबला बेला अमी सलून और ऑल राउंडर सेवन के बीच खेला गया। जिसमें बेला अमी सलून की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजर की 63 रनों की पारी की बदोलत 12 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल राउंडर-7 की टीम ने पावर प्ले में धीमी शुरूवात करते हुए 4 ओवर में 24 रन बनाए। लेकिन फिर कप्तान बिन्नी और कुलदीप ने तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी करके मुकाबले में वापसी की। अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में बेला अमी सैलून की टीम 9 रनों से मुकाबला जीतने में कामयाब हुई। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज,उदमान खिलाड़ी एवं मैन ऑफ द सीरीज क्रमश: विनय केष्टवाल,शोएब,सोनू और मेजर रहे। आयोजक तरुण ईस्टवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन रेणुका गुसाईं गिरिराज सिंह रावत, महावीर बिष्ट द्वारा किया गया। एवं पुरस्कार एवं नगदी भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, हरी सिंह पुंडीर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *