नैनीडांडा मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान कल से

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नैनीडांडा भाजपा मंडल की ओर से 24 फरवरी से बूथ स्तर पर लाभार्थी अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी।
लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर नैनीडांडा भाजपा मंडल की बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। जिसमें 24 फरवरी से बूथ स्तर पर शुरू होने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष शशिकुमार ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर जाकर लाभार्थियों से मुलाकात करने व जानकारी लेने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर उनके जीवन में क्या सकारात्मक परिवर्तन आए हैं, इस विषय पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला सह संयोजक प्रशांत कुमार बछवाण, शक्ति केंद्र मंडल संयोजक सुनील चौहान, सह संयोजक मुन्नी ध्यानी, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, मंडल उपाध्यक्ष भारत भंडारी, मनोज खर्कवाल, सत्यपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *