विधिक सहायता का विषय जनसामान्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण, उठाएं लाभरू न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आज राजकीय इंटर कलेज खिरखेत में हुआ। इस विधिक जागरूकता शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथिगणों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इस आयोजन में नवोदय विद्यालय के स्कूली बच्चों ने भिन्न भिन्न सांस्तिक कार्यक्रम किए। इस दौरान न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान दी। उन्होंने विभिन्न संवैधानिक अनुच्टेदों का जिक्र करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में गरीबों, वंचितों एवं जरूरतमंदों के लिए किए गए विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता का विषय जनसामान्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को कानूनी सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस शिविर में जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न विभागों के 40 विभागीय स्टल लगाए गए जिसके माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को प्रदान की गई। षि विभाग के माध्यम से 2 लाभार्थियों को 80 प्रतिशत अनुदान पर फार्म मशीनरी उपलब्ध कराई गई। शिविर में हंस फाउंडेशन के माध्यम से दिव्यांगजनों को 100 सहायक उपकरण वितरित किए गए साथ ही बाबा हैड़ाखान चेरिटेबल रिसर्च सेंटर के माध्यम से निशुल्क आंखों की जांच भी की गई, जिसके माध्यम से लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान जिला जज कौशल किशोर शुक्ला, जिलाधिकारी विनीत तोमर, सचिव डीएलएसए शचि शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, न्यायिक अधिकारीगण समेत बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण तथा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *