प्रशिक्षण का लाभ अपने छात्रों को देने का काम करें : नौटियाल

Spread the love

नईटिहरी। विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिरों के माध्यमिक स्तर के अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों के टिहरी संकुल के 15 विद्यालयों के 35 आचार्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्राचार्य डायट चेतन प्रसाद नौटियाल ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रशिक्षण को सभी गंभीरता से लेते हुये प्रशिक्षण का लाभ अपने छात्रों को देने का काम करें। इस अवसर पर डायट टिहरी से विषय विशेषज्ञ के रूप में सुधीर नौटियाल, डा. देवेन्द्र सिंह भण्डारी, डा. वीर सिंह रावत ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को विषय की बारिकियों से अवगत कराया। संकुल प्रमुख इन्द्रपाल सिंह परमार ने विद्या भारती के उद्देश्यों और संकुल रचना एवं विद्यालयों का विवरण सबके सम्मुख रखा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने प्रशिक्षण में प्राचार्य डायट के सहयोग के रूप में स्थान व प्रशिक्षण टूल्स उपलब्ध करवाने एवं विषय विशेषज्ञों मार्गदर्शन देने के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *