बंगाल विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, मैनागुड़ी में बदला उम्मीदवार

Spread the love

कोलकाता ,भाजपा ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है और साथ ही मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को भी बदल दिया है। भाजपा की इस चौथी सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार का नाम भी बदला गया है। सूची के अनुसार, दूसरी सूची में घोषित मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से अब दालिम रॉय भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
भाजपा की इस नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *