बेरोजगारी व अन्य मुद्दों पर जनांदोलन करेगी सर्वजन समाज पार्टी

Spread the love

चमोली। बेरोजगारी समेत राज्य के नागरिकों के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर सर्वजन समाज पार्टी जल्द ही जनांदोलन करेगी। जिसमें युवाओं, महिलाओं व किसानों को साथ लेकर राष्ट्रीय दलों की राज्यविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राजेश बनवाल ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश को भाजपा व कांग्रेस पार्टी बार बार छल रही है। उससे प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था लगातार दम तोड़ रही है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मगर ठोस पर्यटन नीति न होने के कारण पर्यटक यहां के पर्यटन स्थलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर जल्द ही जनांदोलन किया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *