छात्रों को दी बेहतर करियर की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हिमगिरी जी विश्वविद्यालय देहरादून की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर करियर की जानकारी दी गई।
प्रथम चरण में राजकीय इंटर कॉलोज कोटद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमगिरि जी विश्वद्यालय के विशेषज्ञ मनोज एवं दीपक द्वारा करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों को 12 वीं के बाद होने वाले कोर्स , उनके लिए होने वाले अलग अलग कोर्स की जानकारी दी गई। इसके उपरांत करियर काउंसलिंग आर्यकन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक अलका बिष्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में 120 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिस से बालिकाओं को भविष्य में कोर्स निर्धारित करने मेंआसानी होगी। प्रधानाचार्या रेणु नेगी ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के तीसरे चरण का कार्यक्रम गाड़ीघाट स्थित जेपी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक विवेक कुकरेती ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *