नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य चुने छात्र

Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला
जयंत प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में नशे के खिलाफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण ने छात्रों से नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य चुनने की अपील की।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने छात्रों ने नेश के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकरी दी। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसलिए छात्रों को इससे दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। कहा नशे की बुरी लत के कारण आज कई परिवार तबाह हो चुके हैं। उन्होंने छात्रों से अपने आसपास रहने वाले व्यक्तियों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। कहा कि समाज को जागरूक करने में छात्र व युवाओं का मुख्य योगदान है। उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने कहा कि छात्रों को सदैव अच्छे संस्कार वाले व्यक्ति की ही संगत करनी चाहिए। इस मोके पर एसीएमओ रमेश कुवॅर, नोडल अधिकारी आशीष गुसॉई द्वारा नशीली दवाओं के दुष्परिणामों और नशीली दवाओं के सेवन एवं शराब/ सिगरेट की लत से दूर रहने की सलाह एवं समाज को उससे होने वाले खतरे के बारे में जानकारी दी की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सुमन्त सिंह नेगी द्वारा किया तथा कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *