ग्रामीणों को दी बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: ब्लॉक एकेश्वर के पंणखेत में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी।
बुधवार को आयोजित मेले में चिकित्सकों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें निशुल्क दवा वितरित की। कहा कि ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। मेले में सहकारिता, बाल विकास, कृषि और उद्यान सहित अनेक विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए थे। स्वास्थ्य शिविरि का 35 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। साथ ही तीन विकलांगों ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन भी किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, बीडीओं आलोक भंडारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी व लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *