वन विभाग के खिलाफ भाबरवासियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पार्षद पर अभद्रता व मारपीट का झूठा आरोप लगाने का विरोध
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वन विभाग में तैनात वन कर्मी की ओर से पार्षद सौरभ नौटियाल पर अभद्रता व मारपीट का झूठा आरोप लगाने पर भाबर वासी भड़क उठे। उन्होंने उपजिलाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर वन कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि पार्षद पिछले एक सप्ताह से दिल्ली गए हुए हैं। ऐसे में वन विभाग जन प्रतिनिधियों को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश कर रहा है।
सोमवार को भाबरवासियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन मेंकहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से पार्षद सौरभ नौड़ियाल द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की खबर चलाई गई है, जो पूरी तरह से फर्जी है। पार्षद हमेशा से ही अवैध खनन का विरोध करते आए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के वर्तमान रेंजर और डिप्टी रेंजर पर पहले सही ही सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने के मामले दर्ज हैं। उन्होंने पार्षद सौरव नौडियाल पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, इसलिए इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में गौरव जोशी, मोहित कंडवाल, मनीष आर्य, विजयपाल मेहरा, आशीष रौतेला, नवीन रावत, मनोहर सिंह और अजीत कुमार सहित कई लोग शामिल थे। वहीं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि वन आरक्षी ने पार्षद सौरभ नौड़ियाल व कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला पर अभद्रता का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *