भदौला इलेवन व भेल्डा ने जीता क्वार्टर फाइलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डाडामंडी में गेंद मेले से पूर्व हो रही क्रिकेड प्रतियोगिता में भदौला इलेवन व भेल्डा की टीम ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
आयोजित टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला जेबी वारियर व भदौला इलेवन के बीच खेला गया। टास जीतकर भदौला इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की। 16 ओरव में नौ विकेट गवाकर 150 रन बनाए। जवाब में जेबीए वारियर की टीम 122 पर आल आउट हो गई। दूसरा मुकाबला भेल्डा व दुर्गापुरी इलेवन के बीच हुआ। टास जीतकर दुर्गापुरी इलेवन ने 177 रन बनाए। दुर्गा इलेवन मात्र 101 पर आउट गई गई। इस मौक पर ओमप्रकाश तिवारी, मनोज, किशन लाल, प्रमोद चौधरी, मुकेश बड़थ्वाल, अर्जुन नेगी, सुशील देवरानी, आनंद रावत, रितेश पोखरियाल, जितेंद्र बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *