जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डाडामंडी में राजकीय ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है। शनिवार को भदौला इलेवन ने निक्की इलेवन को हराया।
जनवरी माह में होने वाले गेद मेले से पूर्व डांडामंडी में युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को पहला मुकाबला भदौला इलेवन व निक्की इलेवन के बीच खेला गया। टास जीत कर निक्की इलेवन ने पहले बालिंग करने का निर्णय लिया। भदौला इलेवन ने बेहतर बेटिंग करते हुए 173 रन बनाए, जवाब में निक्की इलेवन मात्र 110 रन पर ही आल आउट हो गई। भदौला इलेवन से सबसे अधिक 65 रन आशीष ने बनाए। दूसरा मुकाबला जमेली महादेव व कंगारू इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमेली महादेव ने 184 रन बनाए। सुधीर ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। कंगारू इलेवन मात्र 118 रन पर ही आल आउट हो गई। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, सचिव किशन लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रमोद चौहान, नरेश देवरानी, मुकेश बड़थ्वाल, दीपक चौहान, आशीष रावत आदि मौजूद रहे।