गीता जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
गीता जयंती पर रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोटद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवत गीता के महत्व के बारे में बताया। कहा कि गीता एक सफलता का रहस्य है। विद्यार्थियों को गीता का अध्ययन करना चाहिए।
शनिवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयंती प्रमुख गीता बिष्ट व प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने विद्यार्थियों को भगवत गीता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जीवन में किसी से द्वेष नहीं करना चाहिए। मधुर वाणी, मधुर व्यवहार व करुणा भाव से हम जीवन को बहुत अच्छे से सफल बना सकते हैं। कहा कि भगवत गीता विश्व की अनमोल रचना है जिसको स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने उपदेश के माध्यम से अर्जुन को सुनाया था। इस दौरान श्लोक वाचन प्रतियोगिता में कंचन रावत प्रथम, वैदेही द्वितीय व निधिता नेगी तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल की भूमिका बमधुबाला पांडे ने निभाई।