जीवन जीने का तरीका बताती है भगवत गीता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालिनी वैली कॉलेज आफ एज्यूकेशन में गीता जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि गीता जीवन जीने का तरीका सिखाती है।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बाल भारती स्कूल के संस्थापक गिरिरराज सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि भगवत गीता में जीवन जीने का रहस्य है। युवाओं को अवश्य ही गीता का अध्ययन करना चाहिए। कालेज के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, चंद्र प्रकाश शर्मा व दलजीत सिंह ने कहा कि भगवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं यह जीवन जीने की अद्भुत कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जीवन, धर्म, कर्म और आत्मा के सत्य के बारे में बताया था। गीता की शिक्षा आज भी मानव को दिशा दिखा रही है। कार्यक्रम में स्वेता रावत ने गीता के श्लोकों का वाचन किया। कालेज के एडिमिनिस्ट्रेटर गोविंद डंडरियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, प्राध्यापिका डा. संगीता नेगी, बीना रावत, डा. प्रभा खर्कवाल, नीलम बिष्ट, भूपेंद्र चौहान, धीरज रावत, डा. मंजू कप्रवाण, विपुल उनियाल, उषा रावत, कांति डंडिरयाल, रघुवीर सिंह रावत, कपिल रतूड़ी, राकेश नैथानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *