भागीरथी कला संगम संस्था ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम ने रविवार को श्रीयंत्र टापू,पंच पीपल और कमलेश्वर महादेव मंदिर में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने 10 कूड़े के बैग एकत्रित कर कूड़े निस्तारण किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने लोगों को पार्क और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्था के लोग हर रविवार सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए भी जागरूक करते हैं। संस्था के निदेशक मदन गडोई ने कहा कि जन्माष्टमी के पर्व पर संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मौके पर बर्थवाल दिनेश उनियाल,संजय कोठारी,हरिंदर तोमर,दिनेश लिंगवाल,रमेश थपलियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *