राशन कार्ड का त्याग करने वाले पुण्य के भागीरू रेखा आर्या

Spread the love

हल्द्वानी। राशन कार्ड का त्याग करने वाले भी पुण्य के भागी हैं। उनके त्याग से पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध हो पा रहे हैं। इससे भविष्य में भी सक्षम लोग आगे आकर अपने राशनकार्ड सरेंडर कर प्रथा को बरकरार रखेंगे। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति और प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को पूर्वी खेड़ा गौलापार स्थित एक बारात घर में पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने 200 पात्र लोगों को राशनकार्ड वितरित करते हुए कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कई सक्षम, सरकारी पेंशन लेने वाले लोगों के पास सफेद और गुलाबी राशनकार्ड थे। लेकिन सरकार के एक आह्वान पर अपात्रों ने आगे आकर राशनकार्ड सरेंडर किए। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। कहा कि सरेंडर किए गए राशन कार्ड उसी गांव के पात्र परिवारों को दिए जाएंगे। इस मौके पर विधायक ड़ मोहन बिष्ट, जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, समीर आर्य, मुकेश बेलवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, समीर आर्य, मुकेश बेलवाल, अर्जुन बिष्ट, विनीता, त्रिलोक नौला, रेवाधर बृजवासी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *