भागवान राम के चरित्र का किया मंचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: दीपावली के अवसर पर नवयुग पब्लिक स्कूल में भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लीला के पात्रों का बेहतरीन अभिनय प्रस्तुत किया।दीपावली के अवसर पर नवयुग पब्लिक स्कूल में भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लीला के पात्रों का बेहतरीन अभिनय प्रस्तुत किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित लीला का आरंभ प्रधानाचार्य नीलम नेगी,संस्थापक हुकुम सिंह नेगी व प्रबंधक दिनेश नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए थे। प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने कहा कि हमें दीये जलाकर व मिठाई बांटकर दीपावली मनानी चाहिए। पटाखों से होने वाले धुएं के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिसका असर सीधा मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *