केदारनाथ में आपदा में मृत आत्माओं की शांति के लिए भागवत

Spread the love

रुद्रप्रयाग(। वर्ष 2013 की भीषण आपदा में केदारनाथ धाम में हजारों मृत आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद भावगत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण को पहुंच रहे हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग आदि जनपदों से वे लोग यहां पहुंचे हैं, जिन्होंने इस भीषण आपदा में अपनों को खोया है। कथा में सबसे अहम बात यह है कि केदारसभा के अध्यक्ष ने सभी आत्माओं की शांति के लिए बाल काटकर तर्पण देने का बीड़ा भी उठाया है। केदारसभा और बदरी-केदार मंदिर समिति के संयुक्त प्रयासों से केदारनाथ धाम में भव्य श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा मंच पर ऐसी हजारों फोटो लगाई गई हैं, जो आपदा में हमेशा के लिए दुनिया से चल बसे। कथा के दौरान अधिकांश लोग इन्हीं फोटो पर नजर गाढ़े हुए हैं और इन भक्तों की आंखों से हर बार आंसू टपक रहे हैं। पूरी कथा में भावुक माहौल नजर आ रहा है। कथा के तीसरे दिन व्यास आचार्य स्वयंवर सेमवाल ने कहा कि हजारों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए केदारसभा और बीकेटीसी के मन में जिस तरह से यह विचार आया वह सामान्य नहीं है। स्वयं भगवान ने उन्हें इस पुनीत कार्य करने की प्रेरणा दी। रविवार को केदारसभा के अध्यक्ष ने सभी आत्माओं की शांति के लिए तर्पण दिया। केदारसभा के सभी तीर्थपुरोहित इस धार्मिक अनुष्ठान में समर्पित होकर भागीदारी कर रहे हैं। केदारसभा के अध्यक्ष ने ऐसे लोगों से आह्वान किया जिनके अपने आपदा में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चले गए वे लोग केदारनाथ में अपनों की प्रतिमा लेकर कथा श्रवण को आएं, उनकी रहने और खाने की व्यवस्था केदारसभा और बीकेटीसी करेगी। मन में कोई भी संशय न रखें। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक हो रही है। यह लोग दे रहे सहयोग केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य पुजारी बागेश लिंग, बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती, उमेश पोस्ती, अमित सेमवाल, अरुण शुक्ला, पंकज शुक्ला, संजय सेमवाल, संजय लाल बाबा, अनिल बगवाड़ी, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वैद्य लोकेन्द्र रिवाड़ी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, बिष्णुकांत तिवारी, अंकित सेमवाल, राजेंद्र तिवारी, आलोक बाजपेयी, रोशन लाल द्विवेदी, संजय शुक्ला, संजय तिवारी, सुनील शुक्ला, रोशन तिवारी, नीरज शुक्ला, तेज प्रकाश त्रिवेदी, हेमंत कुर्मांचली, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्माण, ललित त्रिवेदी, मुकेश बगवाड़ी, संतोष त्रिवेदी, अतुल शुक्ला, रामप्रसाद पुरोहित, प्रवीण शुक्ला, वीरेंद्र पुरोहित, शुभम तिवारी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *