भागवत कथा से बदलता है परिवार का भाग्य : ममगाईं

Spread the love

 

रूद्रप्रयाग : विकासखण्ड जखोली के उछना गांव में देव डोलियों और कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। रविवार को उछना गांव में नागेंद्र देवता व शिव शक्ति के रावल स्वर्गीय कुंवर सिंह रावत की वार्षिक तिथि पर प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भागवत पुराण कथा का शुभारंभ किया है।

प्रथम दिवस में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि भागवत जिस परिवार व क्षेत्र में होता है, उनका भाग्य बदल जाता है और अनुकूल परिस्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी फलती-फूलती है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। धुंधकारी जैसा कुकृत्य कर्म वाला और जीवात्मा गौ कर्ण जैसे सरल स्वभाव वाले ज्ञानी ने श्रीमद्भागवत सुनाकर जो शब्द स्पर्श रूप रस गन्ध सप्त ग्रंति से मुक्त कर जो नहीं समझे उनको समझाकर सावन के महीने पुन: भागवत कर परमधाम की प्राप्ति करवाई। इस अवसर पर आचार्य भानु प्रसाद ममगांई, मंगला देवी रावत, प्रबल रावत, नैन सिंह रावत, महावीर रावत, धन सिंह रावत, अवतार सिंह, पुष्कर सिंह, मुकेश सिंह, प्रधान सोहन सिंह रावत, देव सिंह, कपूर सिंह, कथक सिंह रावत, दीपा रावत, रघुवीर सिंह रावत, धनवीर सिंह, रघुवीर सिंह, पूर्व प्रधान महिमानंद ममगाईं, शिवराज सिंह, विक्रम सिंह, दिगम्बर रावत, गुड़ु रावत, नागेंद्र ममगाईं, आचार्य भानु प्रसाद ममगाईं, आचार्य, संदीप बहुगुणा, आचार्य संदीप ममगाईं, आचार्य रामप्रसाद ममगाईं, आचार्य आशीष ममगाईं, आचार्य अंकित केमनी, आचार्य अशोक शर्मा, आचार्य सुरेश जोशी, आचार्य शुक्ला आदि भक्त गण भारी संख्या में मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *