रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत पालाकुराली में राणा परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन ग्रामवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भागवत की शोभायात्रा निकाली ओर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा का शुभारंभ प्रसिद्व कथावाचक ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि हमारे चारों ओर का वातावरण राममय होना आवश्यक है। कहा कि अच्टे लोग व अच्छाई करने वालों से जुड़ना भी भक्ति कहलाती है। आचार्य ममगांई ने कहा है कि अपना व अपनों सहित आगे बढ़ने का भाव रखने वाला गौकर्ण कहलाता है। मौके पर पाल सिंह राणा, किशोर सिंह राणा, डा़गुलाब सिंह राणा, दिनेश राणा, सुमेर सिंह राणा ,आचार्य भानु प्रसाद संदीप बहुगुणा, आचार्य अंकित केमनी, पुष्कर राणा, सेमर सिंह राणा, अनुराग राणा, सते सिंह राणा, महावीर सिंह राणा, किशन सिंह राणा, इन्द्र सिंह राणा, द्गिम्बर राणा, प्रधान कमला देवी, सुभाष राणा, वचन सिंह राणा, किशन सिंह राणा, कपूर सिंह राणा,धीरज सिंह र्केतुरा, सुभागा देवी राणा,रोशनी राणा,आचार्य विजेंद्र ममगाईं,आचार्य सुनील शुक्ला, रजनी राणा, सीमा राणा, सावित्री देवी राणा, पूर्णि देवी, क्वांरी देवी, समुद्रा देवी, सुशीला देवी, गंगी देवी, खुशी राणा, आचार्य अंकित ममगाईं , बाघा शाह, धर्मा शाह आदि भक्तगण उपस्थित रहे।