देवभूमि मंडाण कार्यक्रम से सनातनी संस्ति को संरक्षित करेगी भैरव सेना

Spread the love

देहरादून। भैरव सेना सनातन संस्ति को संरक्षित करने के लिए देवभूमि मंडाण कार्यक्रम आयोजित करेगी। संगठन के विस्तार के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक काम्प्लेक्स में भैरव सेना का हिन्दू हित सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के 50 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित हुए। सेना की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिता थापा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि संगठन की ओर से पंचगव्य शुद्घिकरण अभियान यात्रा, स्थापना दिवस, भैरव अष्टमी रथ यात्रा के अलावा मातृशक्ति शक्तिपीठ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। लोक संस्ति को समर्पित देवभूमि मंडाण कार्यक्रम का भी इस वर्ष आयोजन होना है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि संगठन की ओर से बड़े स्तर पर जन जागरण अभियान भी प्रस्तावित है। इस दौरान सर्वसम्मति से सरोज शाह को प्रदेश सचिव महिला मोर्चा, सतीश जोशी को जिलाध्यक्ष देहरादून, सुजाता रावत को जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा, संजीव पयाल को जिला महासचिव चुना गया। मौके पर संगठन सहमंत्री करण शर्मा, आशीष कालड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *