प्रदेश को लूट रही भजपा व कांग्रेस

Spread the love

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से चलाया गया जनसंपर्क अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होने रिखणीखाल के विभिन्न गांवों मे जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। सदस्यों ने कहा कि सत्ता में बारी-बारी से आने वाली भाजपा व कांग्रेस केवल उत्तराखंड को लूटने का काम कर रही है।
मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने विकासखंड रिखणीखाल में जनसंपर्क अभियान चलाया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उक्रांद ने विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत सुंद्रोली, लेकुली, देवखर, टकोलीखाल, पटोटिया, रेवा आदि गांवों में जन संपर्क कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उक्रांद जयहरीखाल ब्लॉक अध्यक्ष संजय खंतवाल ने कहा कि राज्य निर्माण को 21 वर्ष हो गए है, लेकिन दूरस्थ गांवों के लोग अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जिसके कारण गांवों से लगातार पलायन जारी है। पहाड़ों में लोग जंगली जानवरों के आतंक के साए में अपना जीवन बिता रहे हैं। कहा कि यदि उत्तराखंड क्रांति दल सत्ता में आती है तो प्रदेश का बेहतर विकास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। इस मौके पर आनंद प्रकाश जुयाल, विद्यादत्त ध्यानी , जयदीप नेगी सहित अन्य लोक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *