भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रमोद को किया सम्मानित

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने चीड़ की छाल से सजावटी सामान बनाकर स्वरोजगार करने और स्थानीय कला को पहचान दिलाने वाले प्रमोद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रमोद महानगरों की छह हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़कर अपनी कला को लगातार आगे बढ़ा रहा है।
मालूम हो कि प्रमोद कुमार ने चीड़ के छाल से सजावटी सामान बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी कलाकारी से केदारनाथ, बद्रीनाथ, बागनाथ मंदिर की मूर्तियां, घड़ी तथा वाल पेंटिंग्स भी बनाई हैं। उसकी इस कला को पंख लगाने में उनके शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी ने मुख्य भूमिका निभाई है। प्रमोद की इस कला पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सराहना की है। बिष्ट ने युवक को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *