भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

Spread the love

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक और कुमाऊं विभाग सह संयोजक मोहन भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक की। लोहाघाट के एनेक्सी भवन में विधायक पूरन सिंह फत्र्याल और भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक ने नव नियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित और विभाग सह संयोजक मोहन भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश संगठन का आभार जताया। बैठक में विधायक फत्र्याल ने सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के लोहाघाट आगमन की तैयारियां की समीक्षा की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय, जिला महामंत्री श्याम ढेक, नगर मंडल अध्यक्ष महेश सिंह बोहरा, गिरीश कुंवर, बलवंत गिरि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *