भाजपा के कांडा-कमस्यार मंडल के अध्यक्ष को पितृ शोक

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के कांडा-कमस्यार मंडल के अध्यक्ष आनंद सिंह धपोला के पिता कैप्टन नैन सिंह का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने गांव धपोली स्थित आवास में अंतिम सांस ली। रविवार को सरयू-गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। स्व. धपोला सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त थे। वह पेट संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बड़े पुत्र भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। वहीं पुत्री नीमा दफौटी नगरपालिका के ज्वालादेवी वार्ड की सभासद हैं। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को दोनों पुत्रों ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में पूरे जिले के लोग शामिल थे। जिसमें भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के राजनेता शामिल रहे। उनके निधन पर विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नगरकोटी, सुंदर सिंह गढ़िया, दीप चंद्र वर्मा, वंशीधर कांडपाल, गणेश भौर्याल, दीपक कांडपाल, बबलू कांडपाल, जगदीश वर्मा, महेश पंत सहित कांडा के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *