भाजपा में शामिल लोगों का किया स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोगों का फूलमालाओं से स्वागत किया। भाजपा में शामिल हुए लोगों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विधायक धामी ने भी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में पंकज कश्यप, रोहित भारती, संदीप कुमार थे। यहां नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़यात, मुकेश कुमार, सचिन डोरा, एसबी तिवारी, पावस गुप्ता, अजय साहनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *