भाजपा पुन: जीत हासिल करेगी और विकास का पहिया नहीं रूकने देगी : विशन सिंह चुफाल

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और कार्यकर्ताओं को इसी का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पुन: जीत हासिल करेगी और विकास का पहिया नहीं रूकने देगी। शनिवार को बागेश्वर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और इसकी स्थापना करने वालों के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने पार्टी की नीतियों का अनुसरण करने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने को कहा। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जनसंघ से लेकर भाजपा बनने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया। इसका प्रतिफल आज मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के इस वैभव और मजबूती को बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करने को कहा। उन्होंने संघ के कायदे-कानूनों की जानकारी दी। अनुशासन का महत्व बताया। प्रशिक्षण वर्ग को जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। बता दें कि गुरुवार से जिले में पार्टी का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जगह-जगह किया जा रहा है। शिविर में मास्क का प्रयोग और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। लोकल से वोकल, आत्मनिर्भर भारत, स्वरोजगार से पलायन रोकने आदि पर भी चर्चा हुई। बूथ और शक्ति केंद्रों के स्तर से पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, महामंत्री कैलाश जोशी, प्रकाश साह, कैलाश गढ़िया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *