भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Spread the love

नैनीताल। धारी ब्लॉक के कसियालेख में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश रजवार का स्वागत हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश रजवार ने कहा मौजूदा समय में पहाड़ों से पलायन रोकने को युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चल रही योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार शुरू करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने में परेशानी सामने आने पर सहयोग करने पर जोर दिया। कहा जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ने को एक वृहद रूप से अभियान चलाया जाएगा। साथ ही एक मजबूत टीम बनाने को वह मंडलों में प्रवास करेंगे। यहां मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, जिला उपाध्यक्ष रघुवर जोशी, मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, हिरेश बिष्ट, दीप चंद्र मेलकानी, आलम नगदली, हेमंत बिष्ट, गंगा बिष्ट, नारायण राम, नारायण बिष्ट, भ्यूराज सिंह, उमेद सिंह, राजू बिष्ट, कमलेश मेहता, विवेक डंगवाल, महेंद्र नयाल, संजय नयाल, दीपक डंगवाल, खीम सिंह, महेश मेहता, त्रिलोक बिष्ट आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *