काशीपुर। दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के धरना-प्रदर्शन को भाकियू पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है। किसानों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि पहलवानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान फिर से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच करेंगे। शुक्रवार को भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा की अगुवाई में किसान अनाज मंडी में जमा हुए यहां पर इन लोगों ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की साथ ही दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को समर्थन दिया। मौके पर विक्की रंधावा, सन्नी निज्जर, हरप्रीत विर्क, हरजिंदर सिंह, शमिंदर, अरूण कुमार, नितिन कुमार आदि किसान मौजूद रहे।