भलु लगद फीलगुड संस्था ने मनाया 11वां स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भलु लगद फीलगुड संस्था का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं महिला मंगल दलों द्वारा थड्या, चोफला, भलु लगद पुरुष थड्या टीम द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
भलु लगद फीलगुड नॉलेज एंड इनफार्मेशन सेंटर गवांणी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात भलु लगद मांगल टीम द्वारा मांगल गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक सुधीर सुंदरियाल ने संस्था की 11 वर्षों की सामाजिक यात्रा, उपलब्धियों एवं जनहित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा, जल संरक्षण, बंजर खेत आबाद करो अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भगवान सिंह राणा, सुधीर कुमार सुंदरियाल को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भलु लगद फीलगुड संस्था द्वारा 100 महिलाओं एवं पुरुषों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि 50 बच्चों को कॉपी-पेन भेंटकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक सुंदरियाल ने किया। कार्यक्रम में गिरीश नौड़ियाल, डॉ. प्रेम बहुखंडी, संतोष ध्यानी, विजय भूषण बडोनी, लता भूषण बडोनी, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह नेगी, महाराजा अग्रसेन गढ़वाल विश्वविद्यालय धैड़गांव के डायरेक्टर संजय ऋषिवर, अमित मुंडेपी, गिरीश चंद्र सुंदरियाल, पुष्पा सुंदरियाल, हेमलता सुंदरियाल, रजनी डंडरियाल, राजेंद्र सिंह रावत, रेनू रावत, हरीश मुंडेपी, गिरीश मालकोटी, सूरत सिंह रावत, शैलेश पोखरियाल, भगवान सिंह राणा, प्रधान ड्वीला तल्ला धर्मपाल नेगी, प्रधान मजगांव सीता देवी, प्रधान गवांणी रेखा देवी, मालकोट प्रधान नेहा, बसंत सुंदरियाल, दिव्या बुड़ाकोटी डोभाल, रविन्द्र नेगी, ईशु नेगी, वंदना नेगी, अनीता रावत, निशा भंडारी, अभिषेक रावत, सुजल रावत, प्रतिभा गुसाईं, कशिश गुसाईं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *