गांव-गांव तक पहुंचाएंगे भारत जोड़ो यात्रारू पूर्ण सिंह

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व भारत जोड़ो यात्रा के जनपद प्रभारी पूर्ण सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाते हुए हाथ से हाथ जोड़ो के तहत गांव-गांव तक पहुंचाने का काम शुरू किया जायेगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने जानकारी देते हुए आगे बताया कि कांग्रेस के टिहरी जनपद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो अभियान के तहत गांव-गांव जाकर इस अभियान को हाथ से हाथ जोड़ो के तहत गांव-गांव तक पहुंचाने का काम तत्परता से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश में भारी जनसमर्थन मिला है। कहा कि देश में जो नफरत फैलाई जा रही है। उसे कांग्रेस रोकने का काम करेगी। प्रदेश में अत्याचारी व अन्याय की सरकार चल रही है। युवाओं सहित महिलाओं व बुजुर्गों के साथ धोखा किया जा रहा है। प्रदेश में युवाओं की नौकरियों के साथ ही तमाम योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। गरीब लोगों की दो जून की रोटी छिनने का काम डब्बल इंजन की सरकार कर रही है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, सेवा दल की आशी रावत, अनिता रावत, मुर्तजा बेग, जयवीर सिंह रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, विजय गुनसोला, नवीन सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *