भरत महोत्सव 22 नवंबर से, आयोजन समिति गठित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डू समथिंग सोसाइटी की ओर से 22 से 24 नवंबर तक नवें भरत महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया।
कण्वघाटी स्थित सोसाइटी कार्यालय में आयोजित बैठक में महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में राजेन्द्र प्रसाद पंत को अध्यक्ष, रिपुदमन सिंह व जे.पी ध्यानी को उपाध्यक्ष, डा. मंजू कपरवाण व बीना मित्तल को महिला उपाध्यक्ष, शंकर दत्त गौड व राजेन्द्र बिष्ट को महोत्सव सचिव, रेखा नेगी व डा. अनुराग शर्मा को महोत्सव सह-सचिव, दीपक कुकरेती व शूरवीर खेतवाल को संयोजक, विकास देवरानी, सुनीता नैथानी, कविता रावत व ज्योति कुलाश्री को सह-संयोजक, अशोक जखमोला, सोहन लाल भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह बिष्ट व ठाकुर सिंह गुसांई को क्रीड़ा सचिव, नितिश कुमार को सांस्कृतिक सचिव व शशिभूषण अमोली, दिनेश चन्द्र, राहुल कुमार व अरूण असवाल को प्रचार सचिव चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *