जनरल बिपिन रावत को दिया जाए भारत रत्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : डांग में प्रबुद्ध जन मंच द्वारा ने गोष्ठी कर दिवंगत जनरल विपिन रावत के निधन पर शोक जताया। साथ ही देश की रक्षा के लिए किए गए उनके योगदान की चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता आचार्य भाष्करानंद अन्थवाल ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने एक स्वर में मातृ भूमि की असीम और शौर्य पूर्ण सेवाओं के लिए जनरल रावत को भारत सरकार से भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। बैठक में प्रो. रामानंद गैरोला, गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, राजा राम जोशी, तोता राम पोखरियाल, दिनेश प्रसाद, टीडी जोशी, बीपी उनियाल, लीला अंथवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *