भारत तिब्ब्त सहयोग मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत तिब्बत सहयोग मंच महानगर की ओर से मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन और होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश मंत्री भारत तिब्बत सहयोग मंच महिला मोर्चा संयोजिका लीला कर्णवाल के आवास पर आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह गुसाई ने कहा कि मंच के सदस्य कर्तव्य निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के काम में लगे हैं। यह वर्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच का रजत जयंती वर्ष है। कहा कि 5 मई को धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में रजत जयंती वर्ष का भव्य समारोह आयोजित होगा। मौके पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया साथ ही एक दूसरे को होली की शुभकानाएं भी दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रानी नेगी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपक बजरंगी, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नागेंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि बाला केष्टवाल , जिला महामंत्री उमा नेगी ,महानगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत और महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र चौहान सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *