जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत विकास परिषद की ओर से ग्राम फतेहपुर में रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष व समाज सेवा में अपना योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करे सम्पर्ण भाव से करे। मेहनत व ईमानदारी से किए गए कार्य में अवश्य सफलता मिलती है। सम्पर्ण भाव से किये गए कार्य दूरगामी परिणाम देते है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के परिवार मिलन होते रहने चाहिए इससे आपस में संस्कारो का आदान-प्रदान तथा मेलजोल बढ़ता है। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथिओं का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य परिवारों में अच्छे संस्कार पैदा करना है। इस अवसर पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक तोताराम पांथरी, सह संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल व राजेंद्र जखमोला, महिला संयोजिका बीना मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर परिषद के 16 पूर्व अध्यक्षो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महापौर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रिवान अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, वान्या अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। वंशिका अग्रवाल ने नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन तोताराम पांथरी व कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सुंदर व सीमा अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल व अंजु अग्रवाल, सह संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल व सुनीता अग्रवाल, सह संयोजक राजेन्द्र जखमोला व रीता जखमोला, संयोजक तोताराम पांथरी व गोदाम्बरी पांथरी, राकेश मित्तल व महिला संयोजिका बीना मित्तल, गोपाल बंसल, सेवकराम मानुजा, संजय अग्रवाल व रितु अग्रवाल, मोहन सिंह रावत, अवधेश अग्रवाल, मनोज नैथानी, राकेश वर्मा, गोपाल कुकरेती व वीना कुकरेती, अनूप बड़थ्वाल व मंजू बड़थ्वाल, विष्णु अग्रवाल, महेश गोयल, राकेश ऐरन व सुनीता ऐरन, रमेश सिंघल, सचिन सिंघल, सूरत सिंह रावत, प्रदीप अग्रवाल व सोनिया अग्रवाल, डा. तरूण अग्रवाल व स्वाती अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।