महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

Spread the love

अल्मोड़ा। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सोमवार को करबला तिराहे से सिकुड़ा बैंड तक दोपहिया वाहन की बाइक यात्रा निकाली, जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत मौजूद रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत लगातार प्रदेश भर में प्रवास कर महा जनसम्पर्क अभियान में युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अल्मोड़ा जनपद के 12 मंडलों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं तक मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धि को बताने का कार्य कर रहे हैं। युवा मोर्चा कहीं पद यात्रा तो, कहीं बाइक यात्रा व कहीं नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से लोगों तक सन्देश पहुचाने का कार्य कर रहा है। युवा 2024 के लोकसभा चुनावों में भी एक बार पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। बाइक यात्रा के संयोजक नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा ने युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला अध्यक्ष राजन जोशी, जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष सूरज सलाल, पूर्व महामंत्री भाजयुमो सौरभ बहुगुणा, भाजपा मंडल महामंत्री हवालबाग मनीष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष ललित कनवाल, प्रकाश पांडेय, मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *