विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है भारतरू कौशिक

Spread the love

हरिद्वार हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खन्ना नगर स्थित हनुमान मंदिर से शांकुम्बरा देवी मंदिर तक मनोकामना यात्रा में प्रतिभाग किया। भाजपाइयों ने राष्ट्र को विश्व शक्ति बनने, केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने और मदन कौशिक की दीर्घायु की कामना करते हुए सिद्घपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बुधवार को खन्ना नगर में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते सभी क्षेत्रों में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आज मनोकामना यात्रा के तहत हरिद्वार जनपद के कार्यकर्ता भारत को विश्व महाशक्ति बनाने व केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने की कामना के लिए सिद्घपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर जा रहे हैं। खन्ना नगर हरिद्वार से आरम्भ हुई मनोकामना यात्रा का जटवाड़ा पुल, बहादराबाद, धनौरी, बहदरपुर सैनी, रोहालकी, भगवानपुर, टुटमलपुर, बेहट अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर अनिरूद्घ भाटी, व्यापारी नेता सुनील सेठी ने कहा कि समूचे जिले में कौशिक की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं। इस मौके पर भाजपा नेता नरेश प्रधान, मास्टर नागेन्द्र, सुशील तिवारी, पवन तोमर, धीर सिंह, अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल गुड्डू, विशाल गर्ग, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, सचिन अग्रवाल, राजेन्द्र कटारिया, पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, विदित शर्मा, सचिन बेनीवाल, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, अनिल प्रजापति, आकाश भाटी, सन्नी गिरि आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *