भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी।। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर और कार्यालय पर छापा मारा था। इसके बाद उनके घर से 86़5 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई। अब मुंबई की एक कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इससे पहले इस जोड़े को गिरफ्तार किया था।
भारती को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दोनों के घर से ड्रग्स मिली है। दोनों मुंबई में अंधेरी में रहते हैं। दोनों ने ड्रेस का सेवन भी किया है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी को सूचना मिली थी कि भारती सिंह और उनके पति ड्रग्स का सेवन करते है और छापा मारने पर भारती सिंह के घर से 86़5 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया।
एनसीबी ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने ड्रग्स का सेवन करने की बात स्वीकार की है। गौरतलब है कि 1000 ग्राम तक का गांजा पकड़े जाने पर छोटी क्वांटिटी माना जाता है। इसके चलते 6 महीने तक की जेल या 10000 जुर्माना हो सकता है। 20 किलो या उससे ज्यादा का गांजा पकड़े जाने पर 20 साल की जेल हो सकती है। इसके अलावा 10 वर्ष तक की जेल का भी प्रावधान है। भारती सिंह कई कमेडी शो और रियलिटी शो में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह कई शो होस्ट भी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *