1500 व 3000 मीटर दौड़ में भास्कर ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड खिर्सू में आयोजित खेल महाकुंभ के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर 1500 व 3000 मी. में भास्कर रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जीआईसी खिर्सू के खेल मैदान में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिता के गोला फेंक बालिका वर्ग में कंचन ने प्रथम, प्रियंका भंडारी ने द्वितीय व भारती रावत ने तृतीय व बालक वर्ग में नितिन रावत ने बाजी मारी। चक्का फेंक बालक वर्ग में नितिन प्रथम रहे। बालिका वर्ग में प्रियंका भंडारी ने प्रथम व भारती रावत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मी. दौड़ बालक वर्ग में वंश ने पहला, सूरज ने दूसरा स्थान पाया। 200 मी. बालक वर्ग की दौड़ में अमन पंवार प्रथम, सुजल द्वितीय, वंश मार्शल तृतीय रहे। 400 मी. बालिका वर्ग में भारती बिष्ट प्रथम, दिव्या द्वितीय रही, जबकि बालक वर्ग में साहिल ने प्रथम व ललित मोहन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 1500 मी. की बालक वर्ग दौड़ में भास्कर रावत ने पहला व ऐरन मैथ्यूज ने दूसरा स्थान पाया। 3000 मी. की बालक वर्ग दौड़ में भास्कर रावत प्रथम रहे। ऊंची कूद में ललित मोहन ने बाजी मारी। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत, प्रधानाचार्य सुबोध नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *