सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं : भट्ट

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथों को मतबूत करने और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा व स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नानकमत्ता आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक ड़ प्रेम सिंह राणा और किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद विधानसभा के नानकमत्ता व झनकट मंडल में शक्ति केंद्र, बूथ प्रभारी, केंद्र प्रभारी व पन्ना प्रमुख की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आगामी लोकसभा व स्थानीय चुनाव में परचम फहराने के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने 30 मार्च तक बूथ एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने को कहा। सम्मेलन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने नानकमत्ता के बूथ संख्या 10 ऐजंनिया पहुंचकर बूथ कार्यकर्ताओं से बूथ की मजबूती पर चर्चा की। यहां महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री लीलावती राणा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, अमित नारंग, बूथ सशक्तिकरण के जिला संयोजक अमित नारायण, श्रीपाल राणा, गौरव वर्मा, इंद्रपाल सिंह, विमला बिष्ट, हिमांशु जोशी, कामिल खान, यासीन सलमानी आदि मौजूद रहे।
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्घि के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डेरा कारसेवा पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *