अतिक्रमण के नाम पर पुरानी बसावट नहीं हटेंगी : भट्ट

Spread the love

 

काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर जो नोटिस जारी किए गए हैं उससे एक भी व्यक्ति को डरने की आवश्यकता नहीं है। अतिक्रमण के नाम पर पुरानी बसावट नहीं हटाई जाएंगी। लोगों से यह भी कहना है कि वह नए अतिक्रमण नहीं करें। उन्हें हर हालत में हटाया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट रविवार को एक मल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से विनम्रता पूर्वक कहना चाहते हैं कि वह अकारण किसी को नोटिस न दें। जो पैनिक फैलाई गई है, उसे तत्काल रोकें। कहा कि सिंचाई विभाग ने छह हजार अतिक्रमण बताये हैं। जिन्हें रेगुलर करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सत्ता में आये नौ साल हो गये हैं। इन नौ सालों में देश का कायाकल्प हो गया है। भारत दुनिया की महाशक्ति बनने जा रहा है। दुनिया में कोई घटना होती है तो सबकी नजर भारत पर होती है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी हम पीटे नही हैं। पहले देश में एक एम्स था। अब भारत में 22 एम्स हो गए हैं। एक एम्स और स्वीत होने वाला है। यदि यह स्वीत होता है तो देश में 23 एम्स हो जाएंगे। कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमें गुंलाम बनाया वह पांचवी आर्थिक शक्ति थे। उन्हें पीटे धकेल कर हम पांचवे नंबर पर आ गए। आने वाले दिनों में नंबर एक पर आने वाले हैं। पीएम मोदी ने 2047 का विजन दिया है। 2047 में देश नंबर एक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगा। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *