जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : अभ्युदय परिवार द्वारा आओ सीखें दस दिवसीय कार्यशाला के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को कार्यशाला में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भावना सती, पूनम बौठियाल, रेनू चौहान, संयोजिका भावना वर्मा ने किया। नृत्य प्रतियोगिता में भावना सती पहले, नेहा शाह दूसरे, सोनिया गुप्ता और रिंकी वर्मा तीसरे स्थान पर रही। जबकि बीना खण्डेलवाल, सुचित्रा हलधर, कल्पना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सीमा बिष्ट, अलका अग्रवाल, अमीता हजुयाल, अनीता वेदी शामिल थे। इस मौके पर भावना वर्मा ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिलाओं और बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना कि कार्यशाला वर्ष में दो बार होनी चाहिए। इस अवसर पर नजमा कुरैशी, मोनिका अग्रवाल, चंदा नेगी, सविता नेगी, सुमन ढौंडियाल, सूची नेगी, विपना जोशी, लता बिष्ट, रीमा रावत, नेहा शाह, शान्ति गुसाईं, कल्पना चौहान आदि मौजूद थी।