राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें भवान सिंह रावत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा, भारत का दो दिवसीय 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न प्रदेशों आये कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर महासभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी मनमोहन दुदपुडी और श्रीमती राधा बिष्ट एवं मोहन जोशी की देखरेख में करवाया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान एवं धर्मानंद रतूड़ी, राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन बुटाकोटी, राष्ट्रीय सलाहकार वीरेंद्र दत्त सेमवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र ध्यानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर सिंह पुण्डीर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवन सिंह ताड़ागी चुने गए।