भायुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार। बीजेपी युवा मोर्चा कनखल मंडल के तत्वाधान में मां गंगा ब्लड सेंटर के सहयोग से कनखल स्थित वाशु स्पेशीलिटी क्लीनिक में स्वैच्छिक रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं द्वारा 82 यूनिट रक्त दान किया गया। शिविर में कनखल निवासी महेश भाटिया ने 94वीं बार रक्तदान किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित लखेरा एवं महामंत्री निकुंज शर्मा ने कहा कि कांवड़ मेला शुरू होने वाला है। दो वर्ष बाद हो रहे कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के आने की संभावना है। ऐसे में कोई आपात स्थिति आने पर रक्त कोष में रक्त की कमी ना हो और समय पर मरीजों को इलाज मिल सके। इस उद्देश्य के साथ शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। महामंत्री दीपक राज जी ने कहा कि कांवड़ मेले में युवा मोर्चा प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, डा़ज्ञान प्रकाश, मां गंगा ब्लड सेंटर के नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से मनोज वर्मा, कुंज भसीन, नवीन प्रधान, पुष्पराज कुशवाह, अनिमेष, महेश भाटिया, राहुल भारद्वाज, दीपक ठाकुर, विवेक मनराल, अविनाश शास्त्री, दीक्षित कुमार, सौरव शर्मा, अजय गर्ग, सचिन तेश्वर, पवन कुमार, अनुभव यादव,ाषभ गोयल, अनूप जोशी, कपिल बालियान, आकाश कुमार, मनीष गुप्ता, तरुण अग्रवाल, जयदेव, अरुण, राहुल कश्यप, सावन लखेरा, आशीष शर्मा, हर्ष शर्मा, बबलू, शिवम शास्त्री, अमित प्रधान, अभिनव शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *