भिलंगना के बीडीसी सदस्यों ने उपेक्षा पर जताई नाराजगी

Spread the love

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के क्षेपं सदस्यों की बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने लगातार हो रही उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए संगठन की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। सदस्यों ने मानदेय सहित विकास कार्यों में क्षेपं सदस्यों को अधिकाए संपन्न बाए जाने को लेकर भी आागामी आंदोलन की रणनीति पर विचार किया। ब्लॉक सभागार में क्षेपं सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यों ने लगातार हो रही उपेक्षा पर रोष जताते हुए कहा कि कार्यकाल का करीब एक वर्ष बीतने के बाद भी सदस्यों के क्षेत्रों में कोई कार्य नही हो पाए है। कहा कि उनके वार्डो में राज्य वित्त, मनरेगा, आपदा आदि के कोई कार्य नही हो पाए है। जो कार्य योजनाए स्वीकृत है कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उन पर कार्य नही हो पा रहे है। क्षेपंस प्रभात उनियाल ने कहा कि क्षेपंस का पद मात्र प्रमुख के चुनाव तक ही प्रासंगिक रह गया है। जो कि बाद में महत्वहीन हो जाता है। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में उक्त पद को समाप्त कर दिया जाय या सदस्यों को अधिकार दिए जाय। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधयों को मानदेय की व्यवस्था है, लेकिन मात्र क्षेपंस को मानदेय नही दिता जाता। सदस्यों ने मानदेय सहित क्षेत्रो में विकास कार्यों में क्षेपं सदस्यों को अधिकार संपन्न बनाये जाने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया। बैठक में प्रमोद बिष्ट, शंकर लाल, प्रभात जोशी, भारती रावत, कृष्णा गैरोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *