राजस्थान सरकार के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। भीम आर्मी ने राजस्थान सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त किया। उनकी रिहाई की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक विजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोविड सहायकों के धरने को समर्थन देने पहुंचे, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर और उनके समर्थकों को बीते दिन रात 12 बजे गिरफ्तार किया गया। उन पर धारा 144 का उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को हक है। कोविड के दौरान रखे कर्मचारियों को राजस्थान की गहलोत सरकार बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। जबकि उन्हें नियमित करने का भरोसा पूर्व में दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी कोविड सहायकों को नियमित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान विक्की, अंकित कुमार, हरीश, योगेश, दिव्यांशु, करन, सोनू, विनोद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *