भीमताल पुलिस ने छात्रवृति घोटाले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक को किया गिरफ्तार

Spread the love

भीमताल (नैनीताल) । छात्रवृति घोटाले में भीमताल पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि हरि प्रकाश अग्रवाल पुत्र श्री निरंजन अग्रवाल तत्कालीन शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद शाखा हापुड निवासी शांति विहार कलोनी मेरठ रोड हापुड उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी भीमताल थाने में वर्ष 2019 में पंजीत मुकदमे के आधार पर और पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुंआ प्रमोद साह की जांच के बाद की गई है।
2013-2014 के छात्रवृति घोटाले के मामले में प्रकाश डालते हुए बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में विवादित 28 छात्रवृति के खातों से बिना लाभार्थियों के सत्यापन कराए व बिना हस्ताक्षर मिलान कराएं आदि के बगैर ही धनराशि को मोनाड यूनिवर्सिटी के खाते में ट्रांसफर किया गया था। गिरफ्तारी पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह के द्वारा की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रकरण में मोनाड यूनिवर्सिटी के तत्कालीन उप कुलपति, रजिस्ट्रार आदि पदाधिकारियों तथा तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, को अपरेटिव बैंक हापुड़ के तत्कालीन शाखा प्रबंधक आदि ने आपराधिक षड्यंत्र कर कुल 20 लाख 63 हजार रुपए की शासकीय धन राशि का गबन किया गया था। इस प्रकरण में अभी तक कुल 9 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जांच जारी है।
शिक्षा सत्र 2014-15 में मोनाड यूनिवर्सिटी हापुर में 28 छात्रों को अध्ययनरत दिखाते हुए शिक्षा वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति कुल घ्2063900 तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी श्री जगमोहन कफोला तथा पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा मोनाड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार तथा अन्य पदाधिकारियों से अपराधिक सांठगांठ कर उक्त धनराशि मोनाड यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराकर ,शासकीय धन का नुकसान किया गया। जिनके विरुद्घ एसआईटी जांच के पश्चात मुकदमा दर्ज हुआ था विवेचना वर्तमान में प्रमोद कुमार साह सीओ लालकुआं द्वारा की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *